Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar में अब बालू की होगी ऑनलाइन बिक्री, मोबाइल से कर सकेंगे आर्डर

पटना : बिहार के लोगों के लिए बड़ी राज्य सरकार बड़ी खुशखबरी देने वाली है। अब घर बैठे बालू, गिट्टी और अन्य लघु खनिज मंगवा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ अपने मोबाइल से ऑर्डर देना होगा। खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा ‘बालू मित्र’ पोर्टल विकसित किया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से इच्छुक कोई भी व्यक्ति बालू की ऑनलाइन खरीद घर बैठे ही कर सकता है। ऑर्डर के बाद होम डिलीवरी भी की जाएगी।

डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार आम लोगों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता का बालू उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे सुनिश्चित करने के लिए ‘बालू मित्र’ पोर्टल विकसित किया जा रहा है। पोर्टल को संचालित करने के लिए राज्य सरकार ने बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड को प्राधिकृत किया है।

ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे बालू

पोर्टल पर सभी बालू घाट बंदोबस्तधारी एवं बालू बेचने वाले अनुज्ञप्तिधारी निबंधित रहेंगे। बालू की कीमत पोर्टल पर मौजूद होगी। विक्रय दरों की तुलना कर क्रेता अपनी पसंद का बालू ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे। इसी प्रकार ट्रांसपोर्टरों का भी निबंधन एवं वाहन के प्रकार के अनुरूप प्रति किलोमीटर परिवहन किराया बालू मित्र पोर्टल पर दर्ज रहेगा। बालू मित्र पोर्टल पर ग्राहकों द्वारा अपनी आवश्यकता के अनुसार अपना नाम, पता एवं बालू का प्रकार एवं उसकी मात्रा का विवरण प्रविष्ट कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन के बाद ऑर्डर बुक किया जा सकेगा। ग्राहक बालू की खरीद सीधे संचालित बालू घाटों या भंडारण अनुज्ञप्तियों से कर सकते हैं।

ऑर्डर कंफर्म होने पर ड्राइवर और गाड़ी का नंबर मिलेगा

ऑर्डर कंफर्म होने के उपरान्त ग्राहक को वाहन निबंधन संख्या, वाहन मालिक एवं चालक का नाम और मोबाइल नंबर एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया विभाग के बीएसएमसीएल द्वारा संचालित होगी। ग्राहक तक पहुंचने की अवधि तक उक्त वाहनों के आवागमन की मॉनिटरिंग जीपीएस के माध्यम से की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पोर्टल विकसित करने के लिए बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन द्वारा निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। एजेंसी के चयन के उपरान्त अगले दो महीने में पूरी व्यवस्था लागू की जाएगी।

यह भी पढ़े : ‘सभी जिलों में पंचायत स्तर तक योजनाओं का हो अधिकाधिक प्रचार-प्रसार’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 20 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

बिहार के इन 8 औद्योगिक क्षेत्रों में खुलेंगी नई इकाइयां, बियाडा...

पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार...

‘सनातन के प्रचारकों को निशाना बनाने से फायदा नहीं’, धीरेंद्र शास्त्री...

देवघर: गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे गुरुवार देर शाम देवघर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के...