अब 12 मशीन से होगी जमशेदपुर की साफ-सफाई, मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर की साफ-सफाई अब 12 नई मशीन से की जाएगी. जिसका विधिवत उद्घाटन झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को किया. शहर को स्वच्छता की दिशा में और बेहतर कार्य करने लिए यह मशीन लायी गयी है. चार करोड़ की लागत से 12 नई मशीन और सफाई वाहन जमशेदपुर अक्षेस की ओर से दी गई है.

jsr 5 22Scope News

इन मशीनों में अत्याधुनिक सकसन मशीन, सीएनजी संचालित डोर टू डोर कलेक्शन वाहन एवं ऑटोमेटिक पोकलेन शामिल है. जमशेदपुर अक्षेस के अंतर्गत पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में ये वाहन सफाई के कार्य को करेंगे.

jsr12 1 22Scope News

इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इन तमाम मशीनों का इस्तेमाल कर शहर को और स्वच्छ बनाया जायेगा. साथ ही लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील मंत्री बन्ना गुप्ता ने की. जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में स्वच्छता के साथ-साथ वायु प्रदूषण की जांच होगी. वहीं प्रदूषण को कम करने की दिशा में भी विभाग पहल करेगी. स्वच्छता की रैंकिंग में जमशेदपुर को सर्वोच्च पायदान पर लाने के लिए कार्य किया जा रहा है.

jsr123 22Scope News

रिपोर्ट : लाला जब़ी

Dhanbad-स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया ऑर्गेनिक टोमैटो कैचअप लांच

आभार जताने मंत्री आवास पहुंचे पारा शिक्षक

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...