Advertisement
Advertisement

अब ओलंपिक में भी देखने को मिलेगा क्रिकेट का जलवा

नई दिल्ली : ओलंपिक में भी फटाफट क्रिकेट देखने को मिलेगा। जी हां सही कह रहे हैं। क्रिकेट को 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल किए जाने की तैयारी कर ली गई है। 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट शामिल होगा। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में 15 अक्तूबर से होने वाले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के 141वें सत्र में क्रिकेट का शामिल होना तय है, जबकि लैक्रूज और स्क्वॉश इन खेलों के अतिरिक्त खेल होंगे।

क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, जहां इंग्लैंड और फ्रांस स्वर्ण पदक के लिए भिड़े थे। हालांकि, लंबे समय से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन ऐसा संभाव नहीं हो पाया। दरअसल, आईओसी क्रिकेट की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए भारतीय उपमहाद्वीप के बाजार को भुनाने की कोशिश करेगा। इसके लिए पुरुष और महिला टी-20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट के शामिल होने पर 2024 के पेरिस ओलंपिक में प्रसारण अधिकार 158.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 2028 में 1525 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...

Anant Singh Daughter Wedding: 150 से अधिक व्यंजन और भव्य मंडप,...

Anant Singh Daughter Wedding ,पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी को...

Samrat Choudhary Diwali Celebration: महालक्ष्मी देवी की पूजा के बाद महादलित...

Samrat Choudhary Diwali Celebration, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर दीघा-आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी देवी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर...