अब न बिजली चोरी, न शॉर्ट सर्किट, पटना को मिलेगी झूलते तारों से मुक्ति, जानिए कैसे…

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्मार्ट परियोजना के तहत राजधानी में अंडरग्राउंड केबलिंग का काम जारी है। इस केबलिंग के जरिए राजधानी के लगभग सभी इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। बिजली कंपनियों के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग से करीब आठ लाख कनेक्शनधारी को अंडरग्राउंड कनेक्शन के जरिए विद्युत संचार किया जाएगा।

राजधानी में 292 करोड़ की लागत से शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग का किया जा रहा है

उन्होंने इस परियोजना की जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रालय के स्टेट प्लान के तहत राजधानी में 292 करोड़ की लागत से शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग का किया जा रहा है। इसके लिए इसी साल जनवरी में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी के बीरचंद पटेल, स्टैंड रोड, सगुना मोड़, पाटलिपुत्र और बोरिंग रोड समेत अन्य इलाकों में अंडरग्राउंड केबलिंग का काम हो चुका है।

2027 तक इस परियोजना को करना है पूरा

इस परियोजना की जानकारी देते हुए पेसू जीएम दिलीप सिंह ने कहा कि 292 करोड़ की लागत से इस परियोजना के तहत कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य को किया जा रहा है। जिसमें पहले फेज में 35 किलोमीटर तक अंडरग्राउंड केबलिंग का काम पूरा करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शहर में कई जगहों पर पावर सब स्टेशन व आरएमयू का निर्माण किया जाना है। मंत्रालय की तरफ से 2027 तक पूरे शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग का काम खत्म करने का निर्देश दिया गया है। इस काम के लिए नगर विकास विभाग से मंजूरी लेने के बाद अलग-अलग निजी एजेंसी को काम सौंपा गया है।

बिजली चोरी, शॉर्ट सर्किट, ब्रेकडाउन की समस्या से मिलेगा निजात, लगेंगे 61 ट्रांसफार्मर

इस अंडरग्राउंड केबलिंग परियोजना के तहत राजधानीवासियों को बिजली चोरी, शॉर्ट सर्किट व ब्रेकडाउन समेत छोटी-बड़ी बिजली की समस्या से निजात मिलेगा। 292 करोड़ लागत से पूरा हो रहे इस योजना के तहत 61 कॉम्पैक्ट ट्रांसफॉर्मर भी लगाया जाएगा। साथ ही अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए डक्ट सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं गर्वमेंट क्वाटर या सरकारी आवासों में अंडरग्राउंड तारों के जरिए ही बिजली सप्लाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : गुरु गोविंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के निरीक्षण को पहुंचे मुख्यमंत्री, टेंट सिटी और मल्टी लेवल पार्किग आदि का लिया जाएजा, साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img