NTPC ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान का किया आयोजन…

NTPC

हजारीबाग – NTPC पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने सिकरी साइट ऑफिस में उत्साह के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 2024 का आयोजन किया। इस आयोजन की शुरुआत प्रवीण अनंतराव पांडे, परियोजना प्रमुख बादाम कोयला खनन परियोजना के द्वारा “पर्यावरण दिवस प्रतिज्ञा” के साथ की गई, जो कंपनी के पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

प्रतिज्ञा के बाद, एक पौधारोपण अभियान BHK 1 के पीछे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उत्साही भागीदारी थी। यह पहले NTPC PB-CMP के सतत विकास और हरित प्रथाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर बादाम के परियोजना प्रमुख पी.ए. पांडेय, जीएम एलएआर एवं आरआर पंकज ध्यानी, विभागीय प्रमुख और बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे।

Share with family and friends: