Nursery Development: बिहार की नर्सरियों को रोजगार और किसानों की आय का मजबूत आधार बनाएगी सरकार, कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान

बिहार सरकार नर्सरियों को आधुनिक बनाकर रोजगार, उद्यमिता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दे रही है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने की रणनीति बताई।


Nursery Development पटना: बिहार सरकार राज्य की नर्सरियों को केवल पौध उत्पादन तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें रोजगार सृजन, उद्यमिता, हरित अर्थव्यवस्था और किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी उद्देश्य से बुधवार को मीठापुर स्थित कृषि भवन में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नर्सरी संचालकों, किसानों, उद्यमियों और अन्य हितधारकों के साथ समीक्षा एवं संवाद बैठक की।

Nursery Development:आधुनिक तकनीक से बिहार बनेगा राष्ट्रीय Nursery Hub

बैठक को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में बागवानी और नर्सरी क्षेत्र की अपार संभावनाएं हैं। यदि गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन, आधुनिक प्रबंधन और वैज्ञानिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जाए तो बिहार देश में नर्सरी क्षेत्र का अग्रणी केंद्र बन सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन, आधुनिक नर्सरी प्रबंधन और बागवानी नवाचार का राष्ट्रीय हब बनाना है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।


Key Highlights:

  • बिहार की नर्सरियों को आधुनिक बनाकर राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने की तैयारी।

  • गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन और डिजिटल तकनीक को मिलेगा बढ़ावा।

  • नर्सरी क्षेत्र को रोजगार, उद्यमिता और किसानों की आय बढ़ाने का आधार बनाने पर जोर।

  • स्व-प्रमाणीकरण, प्रशिक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन पर सरकार का विशेष फोकस।

  • नर्सरी संचालकों के सुझावों पर कार्रवाई का कृषि मंत्री ने दिया भरोसा।


Nursery Development:डिजिटल तकनीक, स्व-प्रमाणीकरण और गुणवत्ता पर रहेगा फोकस

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार नर्सरी क्षेत्र में डिजिटल तकनीकों के व्यापक उपयोग, स्व-प्रमाणीकरण आधारित पारदर्शी व्यवस्था, प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन, नियमित प्रशिक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन को प्राथमिकता दे रही है। इससे किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले पौधे मिलेंगे और उपभोक्ताओं का भरोसा भी बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और सुधार आधारित सुशासन की भावना के अनुरूप सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित कर रही है, जिसमें नियमों का पालन करने वालों को पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं बार-बार नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Nursery Development:नर्सरी संचालकों के सुझावों पर होगा अमल

बैठक के दौरान नर्सरी संचालकों और अन्य हितधारकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव विस्तार से रखे। कृषि मंत्री ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और नर्सरी संचालकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखेगी ताकि बिहार के नर्सरी क्षेत्र को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित किया जा सके।


Highlights

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...