पटनाः इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में सैलेरी की मांग लेकर नर्सों ने हड़ताल किया. नर्सों के हड़ताल के कारण ओपीडी पूरी तरह ठप है, इनडोर बाधित है. इसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पहले से भर्ति मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आज 14 ऑपरेशन किया जाना था, लेकिन नर्सों के पड़ताल के कारण ऑपरेशन टालना पड़ा.
नर्सों की मांग अगस्त महीने की सैलरी की है. नर्सों का कहना है कि हस्पताल के 32 वर्षों के इतिहास में पहली कर्मियों को समय से वेतन नहीं मिला. नर्सों के साथ ही करीबन 1500 से अधिक कर्मियों ने भी हड़ताल की चेतावनी दी है.

अस्पताल सुत्रो का कहना है कि हड़ताल की आशंका को देखते हुए डायरेक्टर डॉ. एन. आर विश्वास ने पहले ही स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा था, लेकिन विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए.


















