नीतीश सरकार ने कई IPS अधिकारी और DSP का किया तबादला

पटना : नीतीश सरकार ने कई IPS अधिकारी और DSP का तबादला किया। बिहार सरकार ने तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और पांच बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार की नीतीश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के आईपीएस दीपक वर्णवाल को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का पुलिसअधीक्षक बनाया गया है। वहीं 2010 बैच के ही सुधीर कुमार पेरिका को विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि 2019 बैच के अवधेश दीक्षित को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पालीगंज से प्रमोट करते हुए मुजफ्फरपुर का नगर सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया है।

वहीं बिहार पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। मनोज कुमार पांडे को मुजफ्फरपुर पूर्वी पुलिस उपाध्यक्ष के पद से हटाकर सुपौल के भीम नगर बिविसपु का पुलिस उपाधीक्षक बनाया है। मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल को जमुई बिविसपु-11 केन्द्र का उपाधीक्षक बनाया गया है। शहरयार अख्तर जो एसडीआरएफ के पुलिस उपाधीक्षक हैं उन्हें मुजफ्फरपुर पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपधीक्षक प्रीतम कुमार को पालीगंज का एसडीपीओ बनाया गया है। वहीं विशेष कार्यबल में पुलिस उपाधीक्षक अमन कुमार को एसडीआरएफ का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img