पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया प्रयोग, मैदान में उतरेंगे अधिकारी-कर्मी

पटना : बिहार में तेजी से हो रहे पर्यटकीय विकास के लिए अब बिहार सरकार के कर्मचारियों व अधिकारियों को राज्य के पर्यटनस्थल पर भ्रमण करने के लिए भेजा जायेगा। ताकि वे पर्यटन क्षेत्र में विकास को लेकर सरकार को अपना महत्वपूर्ण सुझाव दे सकें।

प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर समृद्ध कला-संस्कृति, पर्यावरणीय विविधता व ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्यटकीय स्थल मौजूद है – पर्यटन विभाग

पर्यटन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर समृद्ध कला-संस्कृति, पर्यावरणीय विविधता व ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्यटकीय स्थल मौजूद है। जिन्हें विश्व के पटल पर लाया जाना आवश्यक है। इससे क्षेत्र में पर्यटकीय व अन्य अनुषंगी क्षेत्रों का विकास हो सकेगा। ऐसे स्थिति में राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी पदाधिकारियों-कर्मियों से बिहार भ्रमण पर भेजकर क्षेत्र के पर्यटकीय विकास व अन्य सुविधाओं को विकसित करने का सुझाव प्राप्त करने का निर्णय लिया गया है।

अधिकारी व कर्मी पर्यटकीय स्थलों का भ्रमण कर फोटो जिलाधिकारी को करेंगे समर्पित

इस योजना के अनुसार सभी अधिकारी भ्रमण के बाद पर्यटकीय स्थलों के फोटोग्राफ, स्थल से जुड़ी जानकारी अपने अनुभव इत्यादि का समेकित कर अपने पदस्थापन जिला पदाधिकारी को समर्पित करेंगे। इसके अलावा प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित पदाधिकारी प्रमंडलीय आयुक्त को और सचिवालय व संलग्न कार्यालयों में पदस्थापित पदाधिकारी अपने विभाग में प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। इस काम के लिए बिहार सरकार द्वारा एक नोडल पदाधिकारी को नामित किया जायेगा।

क्या कहते हैं अधिकारी-कर्मी

सरकार के अधिकारी अरविंद रंजन दास ने कहा कि हमारा राज्य बिहार शुरू से ही ऐतिहासिक धरोहरों की दृष्टि से संपूर्ण रहा है। सरकार द्वारा राज्य के चौतरफा पयर्टन विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे हम कर्मचारी व अधिकारी बखूबी निभाएंगे ताकि हमार प्रदेश भी अन्य राज्यों की तरफ समृद्धि की ओर से तेजी से कदम बढ़ा सकें। वहीं सरकार के कर्मचारी कुंदन सिंह ने कहा कि देश के संपन्न इतिहास की धरती में से एक बिहार भ्रमण पर जाने के लिए उत्सुक हूं। बिहार सरकार द्वारा राज्य के पर्यटकीय विकास में भागीदारी देने का हम कर्मचारियों को खास अवसर प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़े : अब खुलेगी निजी स्कूलों की पोल! जुलाई में बिहार के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों की होगी बड़ी जांच

Saffrn

Trending News

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...

चलती ट्रेन में शराब तस्करों का हाईवोल्टेज ड्रामा, एस्कॉर्ट टीम से...

दानापुर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दिलदारनगर-दानापुर रूट की ट्रेन संख्या 12336 में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा...

2 बच्चे की मां को पड़ोसी युवक से हुआ प्यार, पति...

भागलपुर : भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र स्थित सिलहन गांव में प्यार, शादी और विवाद की एक अनोखी कहानी सामने आई है। यहां...

सिवान रेल पुलिस को बड़ी सफलता, झारखंड व पश्चिम बंगाल के...

सिवान : रेल यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामानों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर चोरों को सिवान रेलवे पुलिस ने...

मोतिहारी में NCB की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स व गांजा बेचने वाले...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रग्स और गांजा बेचने वाले खिलाफ में एनसीबी ने बड़ा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img