रांची: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के चलते नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) द्वारा बीएड कोर्स में फिर बदलाव करने की घोषणा की गई है।
इसे भी देखे: फिल्म समीक्षा: छोटे शहर के बड़े सपने को साकार करने में जुटे हैं हजारीबाग के गजानंद पाठक
अब पुराने चार साल के बीएड कोर्स (बीए बीएड और बीएससी बीएड) को भी बंद करने की जा रही है। इससे पहले एनसीटीई द्वारा दो साल के विशेष बीएड कोर्स की पढ़ाई को बंद कर दिया गया था।
एनसीटीई ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से पुराना चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स की पढ़ाई नहीं होगी। यानि 2024-25 का सत्र पुराने चार वर्षीय बीएड कोर्स का आखिरी सत्र होगा।
हाइकोर्ट ने कहा : सीबीआइ से अनुसंधान के पुराने दस्तावेज मिले हैं या नहीं, बतायें
इसके बाद नए दाखिले नहीं होंगे। अब शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में सिर्फ नया चार वर्षीय बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स आईटीईपी (बीए बीएड और बीएससी बीएड) संचालित किए जाएंगे।


















