गढ़वा में वृद्ध को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला

गढ़वा. जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार पंचायत के कदवा (लिखनीधौरा) गांव के वृद्ध को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला। मृतक की पहचान सकुराज कोरवा (65) वर्ष के रूप में हुई है। घटना सोमवार की है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

गढ़वा में जंगली हाथी का आतंक

वहीं ग्रामीणों में दहशत का भी माहौल है। शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और थाना प्रभारी को दी। इसके बाद वनपाल प्रमोद यादव व थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सब इंस्पेक्टर विक्कू कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं वन विभाग की टीम ने मृतक के परिजन को तत्काल सहायता के रूप में दस हजार रुपये दिये। साथ ही चार लाख रुपये मुआवजा के रूप में देने की बात कही।

जानकारी के अनुसार, मृतक लकड़ी चुनने के लिए जंगल गया हुआ था, जहां एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसे कुचल-कुचल के मार डाला। इस दौरान प्रमुख शांति देवी, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव, सासंद प्रतिनिधि सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, मुखिया रघुनाथ सिंह, किशन धारी कोरवा झामूमो नेता इसराइल खान सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...