Advertisment

धनबाद में दो जामताड़ा ब्रांड साइबर अपराधी गिरफ्तार, गैस सब्सिडी खत्म होने का भय दिखाकर करते थे ठगी

धनबाद : जिले साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुटकी थाने के साथ संयुक्त अभियान चलाकर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों साइबर क्रिमिनल नीलेश यादव और दीपेश यादव करमाटांड़ जामताड़ा का रहने वाला है।

धनबाद में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

पकड़े गये अभियुक्तों के पास से 6 मोबाइल और 8 सिम कार्ड भी जब्त हुए हैं। प्रतिबिंब एप्प की सहायता से शिवशंकर नगर कॉलोनी पुटकी से दोनों की गिरफ्तारी हुई है। दोनों अपने बहनोई के घर रहकर साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते थे। दोनों आपस मे चचेरे भाई हैं।

मामले को लेकर धनबाद साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र कर्नाटक समेत कुल चार शहरों के लोगों से ये लोग ठगी कर चुकें हैं। ये लोग क्रेडिट कार्ड, रिचार्ज ऑफर, गैस एजेंसी KYC,गैस सब्सिडी बन्द होने का भय दिखाकर लोगों से डाटा लेकर उन्हें अपना शिकार बनाते थे।

बता दें कि, 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर “जामताड़ा” शीर्षक वाली एक वेब सीरीज आयी थी। यह कथित तौर पर जिले के कुछ बदमाशों द्वारा फ़िशिंग फोन कॉल और बैंक खातों की धोखाधड़ी की सच्ची घटनाओं पर आधारित थी, जिसकी चर्चा खूब हुई थी। इसे साइबर ठगों का जमतारा मॉडल कहा गया।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...