Advertisement
Advertisement

विभूति एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर बंगाल निवासी वृद्ध की मौत

आरा : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के समीप सोमवार की रात गाड़ी संख्या (12334) विभूति एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर पश्चिम बंगाल निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग पश्चिम बंगाल के 24 नॉर्थ परगना जिला के हबेरा थाना क्षेत्र के सलतिया गांव निवासी स्व. पंचू मोहन विश्वास के 66 वर्षीय पुत्र गौरहरी विश्वास है एवं वह पेशे से व्यापारी थे।

इधर, मृतक के चचेरे भाई कल्याण विश्वास ने बताया कि वह अपने बड़े भाई एवं जीजा के साथ 18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल से इलाहाबाद घूमने आए थे। उसके बाद वे लोग इलाहाबाद से वाराणसी गए। वहां से सोमवार की शाम वे लोग विभूति एक्सप्रेस ट्रेन से वापस पश्चिम बंगाल लौट रहे थे। लौटने के क्रम में जब वे लोग ट्रेन में खाना खा रहे थे। तभी उनके चचेरे भाई गौरहरी विश्वास फ्रेश होने के लिए बाथरुम में गए थे उसी दरमियान यह घटना घट गई।

यह भी पढ़े : NDA उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने तरारी उपचुनाव के लिए किया नामांकन

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...