सिमडेगा : जिला हॉकी के अध्यक्ष और झारखंड हॉकी के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी के नेतृत्व में सिमडेगा पहुंचने पर ओलंपियन सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का जोरदार स्वागत किया गया। शहरी क्षेत्र में प्रवेश करते ही प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी दोनों खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद झूलन सिंह चौक के पास भारी संख्या में उपस्थित खिलाड़ी और स्थानीय लोगों ने सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का माला पहनाकर स्वागत किया। नागपुरी गीतों की धुन पर झूमते हुए उन्हें शोभा यात्रा के माध्यम से एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम ले जाया गया। इस दौरान नगर भवन परिसर में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ने माल्यार्पण भी किया। एस्ट्रोटर्फ मैदान में सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का स्वागत पूरे उत्साह के साथ हॉकी के खिलाड़ियों ने किया।


