कोडरमा के ध्वजाधारी आश्रम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब,विधायक Neera Yadav ने मेले का किया उद्घाटन

Koderma: आज महाशिवरात्रि को लेकर कोडरमा के ध्वजाधारी आश्रम में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है। यहां शिवरात्रि महोत्सव के तहत दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्घाटन आज विधायक डॉ Neera Yadav और महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने किया।

सुबह से ही लगा भक्तों का तांता     

ब्रह्मा के मानस पुत्र का धर्म ऋषि की तपोभूमि कोडरमा के ध्वजाधारी धाम में शिवरात्रि को लेकर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहां पहुंचकर श्रद्धालु ध्वजाधारी पहाड़ पर बसे भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। इसके साथ ही यहां ध्वजा और त्रिशूल चढ़ाने की भी परंपरा है।

मेले का उद्घाटन कर डॉ नीरा यादव ने क्या कहा

मेला के उद्घाटन के मौके पर पहुंची विधायक डॉ नीरा ने भी विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए भगवान भोले का जलाभिषेक किया। इस मौके पर उन्होंने सबको महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भोलेनाथ सबको आशीर्वाद दें। मेले में बहुत भारी भीड़ उमड़ती है, दूसरे जिले से भी पहुंच कर शिवभक्त ध्वजाधारी पहाड़ पर बसे भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

विधायक Neera Yadav ने बताया कि मेले में सुरक्षा को लेकर अच्छी व्यवस्था की गई है। भक्त अपने बच्चे और बुजुर्गों का मेले में विशेष ध्यान रखें।

 

 

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...