CHAPRA की घटना पर मंत्री जमा खान ने कहा ‘इस सरकार में गलत करने वाला कोई बचेगा नहीं…’

पटना: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी समय बीतने के साथ ही तेज होती जा रही है। चुनावी मुद्दों पर सभी दलों के नेता अपने विरोधियों के विरुद्ध एक से एक आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। इस बीच बुधवार की सुबह भाजपा ने भोजपुरी नायक पवन सिंह को काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के आरोप में पार्टी से निकाल दिया।

इन बातों पर पत्रकारों ने जब बिहार के मंत्री जमा खान से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जब एनडीए और पार्टी चुनाव लड़ रही है तब अगर वे विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं तो फिर कार्रवाई तो होगी ही। हालांकि ये उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। वहीं छपरा की घटना पर जमा खान ने कहा कि गलत को गलत कहेंगे और जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है वह बचेगा नहीं, अभी जांच चल रही है।

आपको पता है कि इस सरकार में गलत करने वाला बचता नहीं है। वहीं मल्लिकर्जुन खड़गे के बयान पर जमा खान ने कहा कि चुनाव चल रहा है जो कहना है कहने दीजिये। वहीं तेजस्वी के 300 से अधिक सीट जितने के दावा पर उन्होंने कहा कि जिसको खुद से कुछ कहना है कहने दीजिये। यह फैसला तो जनता करेगी और वह भी चार जून को साफ हो जायेगा।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SITAMARHI में अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो को रौंदा, 3 की मौत 6 जख्मी

CHAPRA CHAPRA CHAPRA

CHAPRA

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...