मंत्री जमा खान पहुँचे नालंदा, पीड़ित परिवार से की मुलाकात कर आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

मंत्री जमा खान पहुँचे नालंदा, पीड़ित परिवार से की मुलाकात कर आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

नालंदा :  बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान बिहार शरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने मॉब लिंचिंग की घटना में जान गंवाने वाले मोहम्मद अतहर हुसैन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मंत्री जमा खान ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि का चेक भी सौंपा।

jm 22Scope News

जल्द बनेगा सख्त कानून,दोषियों की जल्द होगी गिरफ्तार

मीडिया से बातचीत में मंत्री जमा खान ने कहा कि नवादा जिले के भट्ठा पर गांव में घटी मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार बहुत जल्द इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री को धमकी मामले पर बोले मंत्री, यह पाकिस्तान नहीं है

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी द्वारा दी गई धमकी के सवाल पर मंत्री जमा खान ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि यह हिंदुस्तान है, पाकिस्तान नहीं। शायद पाकिस्तान यह भूल गया है कि यहां किसी की मनमानी नहीं चलती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस तरह की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबका साथ, सबका सम्मान और सबका विकास की नीति पर काम करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एक पिता की तरह आगे बढ़कर एक पुत्री का हिजाब हटाने का काम किया लेकिन कुछ लोग इस संवेदनशील मुद्दे पर मजाक बनाने का काम कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये भी पढ़े :  तेजस्वी यादव लापता! बीजेपी ने जारी किया तंज भरा पोस्ट,जेडीयू ने ली चुटकी

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...