Giridih : महावीर जयंती पर जैन श्रद्धालुओं ने कुछ ऐसे निकाली भव्य शोभा यात्रा…

Giridih : जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती गिरिडीह में धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान अहिंसा परमो धर्म, जियो और जीने दो, बोलो महावीर स्वामी भगवान की जय के जयकारे के साथ गुरुवार को गिरिडीह शहर के श्री दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जैन धर्मावलम्बियों के साथ बड़ी संख्या में विभिन्न धर्मो के लोग भी मौजूद थे।

Giridih : शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं
Giridih : शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत चार गिरफ्तार… 

Giridih : विधिवत तरीके से हुई पूजा-अर्चना

इस मौके पर दिगम्बर जैन मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना हुई। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर गिरिडीह में उत्साह पूर्ण माहौल देखा गया। जैन समुदाय के 24वें तीर्थंकर माने जाने वाले महावीर की विशेष पूजा के साथ दिगम्बर जैन मंदिर में पूजा अर्चना सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं आज सुबह दिगंबर जैन मंदिर से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

ये भी पढ़ें- Garhwa : मेले बाबू ने थाना थाया! फोन पर बात करते आ रहे युवक का मोबाईल फटा, गंभीर… 

जो शहर के गांधी चौक होते हुए तिरंगा चौक, बड़ा चौक, गद्दी मुहल्ला, मुस्लिम बाजार होते हुए वापस श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा में गिरिडीह के जैन समाज की महिलाओं व पुरुषों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया। शोभायात्रा के दौरान काफी संख्या में छोटे-छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया जो भगवान महावीर के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल थे।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...