स्वतंत्रता दिवस पर सीएम Hemant Soren ने दिया बड़ा तोहफा, 35 हजार पदों की नियुक्ति का…

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने राज्यवासियों को बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि अक्टूबर महीने तक राज्य में 35 हजार पदों की नियुक्ति की जाएगी। सीएन ने राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में झंडोत्तोलन के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा।

Hemant Soren : जल, जंगल, जमीन से हमारी पहचान है

अपने संबोधन में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। आने वाले अक्टूबर महीने के अंत तक राज्यभर में लगभग 35 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। आगे उन्होने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन से हमारी पहचान है। इन्हें हमें बचाकर रखने की जरुरत है। इसी पहचान को बनाए रखते हुए हमलोग विकास की नई ऊंचाईंयो को छूने का प्रयास कर रहे हैं।

Hemant Soren : गांव-गांव पहुंचकर जनता के जन समस्याओं को सुलझाने का काम किया है

हमारी सरकार ने गांव-गांव पहुंचकर जनता के जन समस्याओं को सुलझाने का काम किया है। हमारी सरकार ने समाज के हर वर्ग के जरुरतों को देखते हुए ही योजनाएं और नीतियां बनाई हैं। इन नीतियों को सरकार ने धरातल पर उतारने का काम किया है। हालांकि इस दौरान सरकार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें- Independence Day पर सीएम Hemant Soren का पोस्ट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल… 

इसके बाद विपक्षी दल को हाड़ों हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही कुछ विरोधी तत्व राज्य के विकास की राहों में रोड़े डालने का काम किया है पर जनता के भरोसे और अटूट विश्वास का ही नतीजा है कि हमने हर रोड़े का डटकर सामना किया है। हमारे विरोधी अपने मंसूबों पर कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!