‘राजद-कांग्रेस के मंच से मां को गाली, इसलिए बंद, मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार’

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अभी थोड़ी देर पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बिहार बंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। चिराग ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिया गया था इसलिए बिहार बंद एनडीए की तरफ से बुलाया गया है। बिहार के अलग-अलग जगहों पर नवसंकल्प कार्यक्रम किया जा रहा है। बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के विजन को आगे बढ़ाना है। भवनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया।

Goal 7 22Scope News

कांग्रेस और राजद की संस्कृति गाली देना है – चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस और राजद की संस्कृति गाली देना है। राहुल गांधी पीएम मोदीके लिए तु तड़ाक करते हैं। आप हमारे नीतियों से सहमत नहीं है ठीक है लेकिन गाली देना सही नहीं है। पीएम आपसे उम्र में बड़े हैं उनके कार्यकर्ता गाली-गलौज देने का काम करते हैं। इससे पहले भी राजद के नेताओं ने तेजस्वी यादव के सामने मेरी मां को गाली दी थी। अभी तक इसकी निंदा नहीं की, मौन धारण कर लिया है। अपने कार्यकर्ताओं को ये सहमति देते हैं।

यह भी देखें :

GST में राहत पर प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को बधाई देता हूं

चिराग ने जीएसटी में राहत पर कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई और धन्यवाद देता हूं। मेरे विभाग के मामले हैं। लंबे समय से मांग थी। मध्य वर्ग और लघु उद्योग इन सभी को राहत दी गई है।कई वस्तुओं पर कर कम किया गया है। दिवाली से पहले बड़ी आबादी को राहत देने की बात पीएम ने की थी। सीटों की मांग पर चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन के अंदर होगा। उसके बाद सर्वजनिक तौर पर सीटों की बात होगी। सबको सम्मानजनक रूप से सीटें मिलेगी।

यह भी पढ़े : 4 सिंतबर को मुजफ्फरपुर आएंगे चिराग, निमंत्रण देने में लगी हैं प्रो. संगीता सिंह

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

JSSC CGL Paper Leak: सीआईडी ने एक और आरोपी मिथिलेश पांडेय...

 JSSC CGL पेपर लीक और धांधली मामले में CID ने बोकारो निवासी मिथिलेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 38...

Ranchi News: वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा वर्मा और...

वियतनाम सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रांची के योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा और जमशेदपुर के विनय राय के शव शनिवार को कोलकाता...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...