महाकुंभ में आज 24वें दिन PM Modi के संगम स्नान का आम श्रद्धालुओं पर असर नहीं, व्यवस्थाएं चाकचौबंद

प्रयागराज : महाकुंभ में आज 24वें दिन PM Modi के संगम स्नान का आम श्रद्धालुओं पर असर नहीं, व्यवस्थाएं चाकचौबंद। महाकुंभ 2025 के 24वें दिन आज PM Modi का गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम तीर्थ त्रिवेणी में पावन डुुबकी लगाने एवं स्नान का कार्यक्रम है लेकिन उनके वीवीआईपी मूवमेंट के बावजदू आम श्रद्धालुओं के संगम स्नान को सुचारू रखने के लिए चाकचौबंद व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

महाकुंभ का आज 24वां दिन है। श्रद्धालु आज भी आस्था और उत्साह के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंप्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी दिन में 11 बजे संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे।

PM Modi  आज महाकुंभ तीर्थ संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान बुधवार को आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

PM Modi के महाकुंभ दौरे को लेकर यह है व्यवस्थाएं…

PM Modi हवाई मार्ग से बमरौली एयरपोर्ट और वहां से अरैल पहुंचेंगे। वहां से जलमार्ग से मेला क्षेत्र में आएंगे। मेला क्षेत्र में उनके कार्यक्रम की अवधि के दौरान चुनिंदा मार्गों पर ही कुछ देर के लिए प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। अन्य किसी तरह का यातायात डायवर्जन कहीं भी लागू नहीं रहेगा।

PM Modi एमआई 17 हेलिकॉप्टर से बमरौली एयरपोर्ट और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से ही अरैल के डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद जलमार्ग से मेला क्षेत्र पहुंचेंगे। PM Modi के कार्यक्रम के दौरान आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

एसपी ट्रैफिक मेला अंशुमान मिश्रा ने बताया कि अरैल में PM Modi के आने के दौरान कुछ देर के लिए वीआईपी घाट तक जाने वाले रास्ते पर यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके अलावा कोई डायवर्जन नहीं है।

पीएम मोदी की फाइल फोटो।
पीएम मोदी की फाइल फोटो।

महाकुंभ 2025 के मेला क्षेत्र में संगम किनारे पहुंची SPG की चप्पे-चप्पे पर नजर

महाकुंभ 2025 के मेला क्षेत्र में PM Modi के कार्यक्रम के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम बीते मंगलवार सुबह ही प्रयागराज पहुंच गई। टीम ने कमिश्नरेट व मेला पुलिस के आला अफसरों संग बैठक की और सुरक्षा को लेकर व्यापक दिशा निर्देश दिए।

PM Modi के आगमन को देखते हुए शाम से ही उन स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई, जहां उन्हें जाना है। डॉग स्क्वाड व एंटी सेबोटाज टीमों ने सभी प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। एटीएस व एनएसजी के साथ सुरक्षा में लगीं अन्य टीमें भी अलर्ट कर दी गई हैं। संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात कर दी गई है।

PM Modi प्रयागराज की धरती पर तकरीबन दो घंटे रहेंगे। PM Modi के आगमन को लेकर मेला प्रशासन तैयारियां कर चुका है। अरैल क्षेत्र में PM Modi की सुरक्षा के लिए खास अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले कुंभ में संगम में डुबकी लगाते पीएम मोदी की फोटो
पिछले कुंभ में संगम में डुबकी लगाते पीएम मोदी की फोटो

महाकुंभ 2025 के मेला क्षेत्र में PM Modi संग रहेंगे CM Yogi भी…

PM Modi के साथ CM Yogi आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी आएंगे। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। प्रधानमंत्री संगम में स्नान करने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे।

PM Modi के आगमन को लेकर पांच सेक्टर मजिस्ट्रटों की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम वाले क्षेत्रों को SPG ने कब्जे में ले लिया है। मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। गंगा के घाटों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर कुंभ नगरी तक संदिग्धों की जांच की जा रही है।

 

Hunterganj Ganja Smuggling News: चतरा में गांजा-शराब का बड़ा खेल! कार...

Hunterganj Ganja Smuggling News: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चतरा एसपी...

Bihar Government के 100 Days का होगा तेज प्रचार, श्रवण कुमार...

बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों और जनहित योजनाओं का प्रचार तेज होगा। मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया और सोशल मीडिया पर नियमित...

Latehar Lodh Falls: भारी बारिश से रौद्र हुआ लोध फॉल, लकड़ी...

Latehar Lodh Falls: जिले में स्थित झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात लोध फॉल इन दिनों भारी बारिश के कारण पूरे शबाब पर है। लगातार...