जियाडा में नियोजन की मांग पर अड़े विस्थापितों का आंदोलन जारी, प्रबंधन पर लगाया आरोप

बोकारो : बोकारो जिले के जियाडा औद्योगिक क्षेत्र में रैयत विस्थापित लगातार आंदोलन कर रहे हैं. मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर भारत पेट्रोल एलपीजी के बॉटलिंग प्लांट के मुख्य द्वार के पास 7 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं.

विस्थापितों का कहना है कि 17 एकड़ जमीन हम लोगों से ले लिया गया, लेकिन ना तो यहां के रैयत स्थानीय विस्थापितों को मुआवजा दिया गया और ना ही नौकरी दी गयी. विस्थापितों का कहना है कि जब प्लांट लग रहा था तब नियोजन देने की बात कही गई थी, लेकिन जैसे ही रिफिलिंग प्लांट का काम पूरा हुआ वैसे ही अब प्रबंधन के द्वारा आनाकानी की जा रही है.

वहीं जीयाडा के चेयरमैन कृति श्री ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जो भी कानूनी प्रक्रिया होगा उसको लेकर वार्ता की जाएगी. उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी प्रावधान है उसके तहत काम किया जाएगा.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

चतरा, सिमरिया और लातेहार विधान सभा को एसटी के लिए आरक्षित करने के लिए आंदोलन

JPSC Case: उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता निलंबित, 22 जुलाई को...

JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता को कार्मिक विभाग ने निलंबित कर दिया है। CID ने उन्हें 22 जुलाई को JPSC मामले की...

Jharkhand High Court: ACF और Ranger नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने के...

झारखंड हाइकोर्ट ने ACF और Ranger प्रतियोगिता परीक्षा 2024 की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने के सरकार के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर...

Jharkhand Cabinet Meeting: JPSC पुनर्गठन और परीक्षा सुधार पर मंगलवार को...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। JPSC पुनर्गठन, परीक्षा सुधार और निगरानी प्रकोष्ठ पर प्रस्ताव आ सकते...