Commercial Advertisment

भौरा के विस्थापितों को मिला छात्र नेता जयराम महतो का साथ, कहा जिसकी जमीन वही घूम रहा बेरोजगार

Jairam Mahto Breaking News

Jharia- Jairam Mahto Breaking News: भौरा के विस्थापितों को छात्र नेता जयराम महतो का साथ मिला है.

दरअसल 13 अप्रैल को रैयत मुआवाज और नियोजन की मांग को लेकर विरोध प्रर्दशन किया था, विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस कुछ लोगों को पकड़ कर थाने ले आयी थी. इसके विरोध में विस्थापितों ने थाने का घेराव किया था, विस्थापितों का आक्रोश देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को छोड़ दिया.

विस्थापितों के गिरफ्तारी की खबर सुन कर छात्र नेता जयराम महतो भी झरिया पहुंच कर विस्थापितों से मिले और सरकार से  विस्थापितों के साथ  न्याय करने की मांग की.

जयराम महतो ने कहा कि हमारा संविधान और खुद राज्य सरकार कहती है कि राज्य में रोजगार में स्थानीय आदिवासी मूलवासियों की 75 फीसद भागीदारी होगी. इसकी अधिसूचना जारी की गयी है, इसी अधिसूचना पर राज्य के महामहिम का हस्ताक्षर है, फिर ऐसा क्यों है कि अपनी जमीन देने वाले विस्थापित आज रोजगार की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हे ही रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है. यह काफी दुखद है कि जिसकी जमीन पर फैक्ट्रियां लगायी  जा रही है, उन्हे ही रोजगार नहीं मिल रहा है. इन फैक्ट्रियों से कुछ मुठ्ठी पर लोगों को लाभ मिल रहा है

CARDICON 2026 Patna: पटना में CARDICON 2026 का आगाज, हृदय रोगों...

CARDICON 2026 Patna: बिहार में हृदय रोगों की रोकथाम, आधुनिक उपचार और चिकित्सा तकनीकों के विकास को लेकर देशभर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञों...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...