कोलियरी विस्थापितों में आक्रोश, सड़क-चेकडैम निर्माण की अनदेखी पर आंदोलन की तैयारी

Sarath: सारठ विधानसभा क्षेत्र स्थित एसपी माइंस चितरा कोलियरी से सटे खून और बनवारी डंगाल गांव के विस्थापितों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सालों से स्थानीय ग्रामीण और विस्थापित सड़क निर्माण और दोनों गांवों के बीच स्थित जोरिया पर चेकडैम बनाने की मांग कोलियरी प्रबंधन से कर रहे हैं। मगर प्रबंधन द्वारा अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

उदासीन रवैये से विस्थापितों में आक्रोशः

इसी लापरवाही और उदासीन रवैये के कारण विस्थापितों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। अब विस्थापित ग्रामीण कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन और धरना–प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगीः

स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अब इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ गए हैं। जिला परिषद सदस्य मिसिल हांसदा और जेएलकेएम के नेता अरुण महतो ने दोनों गांवों का दौरा कर विस्थापित परिवारों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने साफ कहा कि यह विस्थापितों का अधिकार का मामला है। जब जमीन, घर और संसाधन ले लिए गए, तो बदले में बेहतर जीवन-सुविधा देना कोलियरी प्रबंधन की जिम्मेदारी है। अब और अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि तत्काल सड़क और चेकडैम निर्माण की दिशा में कदम नहीं उठाया गया, तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

रिपोर्टः हरे कृष्ण मिश्र

 

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...