Commercial Advertisment

कटिहार पुलिस कांड पर ADG मुख्यालय की सफाई, कहा- फिलहाल शांतिपूर्ण और नियन्त्रण में है स्थिति

पटना : कटिहार पुलिस कांड को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सफाई दी है। कटिहार पुलिस कांड पर को लेकर एडीजी मुख्यालय जीएस गंगवार ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस की। एडीजी मुख्यालय जी एस गंगवार ने कहा है कि कटिहार में स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। एडीजी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।

एडीजी मुख्यालय बताया कि दोनों लोगों का पोस्टमार्टम हो चुका है और एक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने दावा किया है कि इस घटना में नौ पुलिसकर्मी और बिजली विभाग के छह कर्मी घायल हो गए हैं। एडीजी ने कहा की दो कंपनियां स्तर पर जबकि एक स्थानीय स्तर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपलब्ध कराया गया है। एडीजी मुख्यालय ने बताया कि डीएम और एसपी के संयुक्त रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

दरभंगा में हालात सामान्य है – एडीजी मुख्यालय

बिहार पुलिस मुख्यालय में दरभंगा में हालात को नियंत्रण ने बताया है। एडीजी मुख्यालय जी एस गंगवार ने कहा है कि हालात सामान्य है और प्रशासनिक अधिकारियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर है। एडीजी ने बताया कि दरभंगा में आज शाम से इंटरनेट सेवा बन्द कर दी गई है और 30 जुलाई शाम 4:00 बजे तक इंटरनेट सेवा ठप रहेगी। एडीजी ने बताया कि डीएम और एसपी के स्तर पर यह फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत सोशल मीडिया के इनसाइट्स बंद कर दिए गए है।

https://22scope.com/katihar-firing-happened-due-to-antisocial-elements-neeraj-kumar/

https://22scope.com/social-networking-services-will-remain-closed-in-darbhanga-due-to-law-and-order/

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...