हर घर नौकरी वाले बयान पर मंत्री हरि सहनी ने कहा- बिहार की जनता सब जानती है

हर घर नौकरी वाले बयान पर मंत्री हरि सहनी ने कहा, बिहार की जनता सब जानती है

पटना : बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने तेजस्वी यादव के हर घर नौकरी को लेकर के कहा कि अभी हम आपको कहें कि हम घर के पिछवाड़ा में ऐसा ही एयरपोर्ट बनाएंगे तो हमको आप क्या समझेंगे बताइए। वह जो बोल रहे हैं उनको पता है कि बिहार में वर्तमान में कितना नौकरी है। देश में कितना नौकरी है वह हर घर को नौकरी देने की बात कर रहे हैं। जब लोग डूबने लगता है तो राम को बुलाता है या रावण कृष्णा या कंस को पता ही नहीं चलता है। ये डूब रहे हैं तो जो मन में आता है बकते जाते हैं। क्योंकि करना तो है नहीं झूठ बोलकर के राजनीति करना है बोलने दीजिए बिहार की जनता सब जानती है।

Goal 7 22Scope News

hh 1 22Scope News

चिराग मामले पर बोले मंत्री मांगने का हक सबको है

चिराग पासवान एनडीए से नाराज चल रहे हैं इसको लेकर के मंत्री ने कहा कि आपको कैसे लगा कि वह नाराज चल रहे हैं। चिराग पासवान और बिहार को पता है एनडीए सफल हुआ इसलिए बिहार विकास के गति पर आगे बढ़ा। अभी मांगने का हक सबको है अभी मांग रहे हैं। शादी के पहले बड़ा नोंक झोंक होता है, शादी के बाद परिवार बसता है, इसलिए बिहार आगे है।

hari 22Scope News

कांग्रेस के 20 साल विनाश काल पर बोले मंत्री

कांग्रेस  के 20 साल वाले बयान पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस कह रही है, बिहार की जनता और देश की जनता क्या कह रहा है। उनका कहना क्यों मानते हैं देश की जनता आपके घर के जो सदस्य सबसे बूढ़े हैं उनसे पूछिए कि कांग्रेस के कार्यकाल में देश बड़ा बना या मोदी के एनडीए के कार्यकाल में बना। जो आपके घर के गार्जियन का है गांव के जो सबसे बुजुर्ग का है उन्ही का बात मानिए। देश कितना विकसित हुआ किसी अर्थशास्त्री के आंखों से पूछने का जरूरत नहीं है।

hh 2 22Scope News

ये भी पढ़े : सम्राट के आवास पर NDA की बड़ी बैठक, BJP-JDU के कई नेता मौजूद

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...