‘तेजस्वी जब मंत्री रहे तो रखे थे 5 विभाग, कितनी नौकरी दी दें जानकारी’

पटना : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के बीच प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव के घोषणा पत्र को लेकर प्रेसवार्ता की। पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने मीडिया को संबोधित किया। जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में 23 सीटों पर चुनाव लड़े रहे हैं और पूरे देश का घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। लालू प्रसाद यादव ने अपने 15 साल के कार्यकाल में बिहार में कितनी नौकरियां दी जरा यह बताइए।

जीवेश मिश्रा ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव के पास पांच विभाग थे अपने किसी विभाग से कितनी नौकरी दी इसकी जानकारी दें। तेजस्वी में अगर दम है तो वह अपने विभाग के अनुसार जितनी नौकरी दी है उसकी जानकारी दें। तेजस्वी के माता-पिता ने अपने परिवार के सिवा किसके बारे में सोचा नहीं। छपरा की बेटी ऐश्वर्या को घर से बाहर निकाल दिया। नौकरी देने वाले तेजस्वी इन बातों का भी जवाब दें। लाखों नौकरियां केंद्र सरकार ने अपने शासनकाल में दिए। 10 लाख नौकरियां और देने की तैयारी में है। भारत सरकार के द्वारा सवा पांच करोड़ लोगों को रोजगार 2017 से 2023 के बीच कोरोना काल में मिला है।

पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज राजद द्वारा जारी घोषणा पत्र पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके पिता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को घेरते हुए कहा कि अपने परिवार से बाहर एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं देने वाले आज एक करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी हास्यास्पद स्थिति क्या हो सकती है कि 23 सीट पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी देश के लिए घोषणा पत्र जारी कर रहा है। भाजपा मीडिया सेंटर में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मिश्रा ने तेजस्वी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज वे प्रदेश में नौकरी देने की बात करते हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि 17 महीने उनके पास जो पांच विभाग थे, उन विभागों में उन्होंने कितने लोगों को नौकरी दी।

उन्होंने कहा कि राजद के घोषणा पत्र जारी कार्यक्रम में इंडी गठबन्धन का कोई घटक दल के नेता उपस्थित नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में कोई विजन नहीं है, यह पूरी तरह अपरिपक्व घोषणा पत्र है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद परिवार सत्ता में रहने या नहीं रहने के दौरान परिवार से बाहर किसी को नौकरी दे नही पाए और आज वे 1 करोड़ रोज़गार की बात कर रहें है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 लाख से अधिक लोगों को नौकरी दी और 10 लाख और देने की तैयारी में है। पूर्व मंत्री ने कहा कि 2017 से 2023 तक कोरोना के बावजूद भी 5.28 करोड़ ईपीएफओ का रजिस्ट्रेशन हुआ है, इसका मतलब साफ है कि भारत सरकार ने उस काल में भी नौकरी दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल सरकारी नौकरी से देश नही चल सकता है रोजगार सृजन भी आवश्यक है। सरकार का उसपर भी फोकस कर रही है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि गरीब आदमी का जमीन लेकर नौकरी देने वाले लोग आज फिर से नौकरी के नाम पर गरीबों को झांसा दे रहें है। उन्होंने 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने के वादे पर मिश्रा ने कहा कि उनकी सरकार में लकड़ी पर खाना महिला बनाती रही, लेकिन उनकी चिंता नहीं की गई। मोदी ने चिंता किया और सबको गैस सिलेंडर दिया। सुधाकर सिंह प्रदेश के कृषि मंत्री थे और इस्तीफा देकर बाहर आ गए थे। आज फिर चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारत की महिला आत्मनिर्भर होकर रहना चाहती है। राजद की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छवि दिख रही है। उन्होंने विशेष राज्य का दर्जा देने के वादे पर कहा कि तेजस्वी को पहले अपने बाबू जी से पूछना चहिए कि जब वो थे तब वे विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवा सके थे। तेजस्वी से सवाल करते हुए मिश्रा ने कहा कि राजद को यह भी बताना चाहिए कि वह कांग्रेस के घोषणा पत्र को मानेगी या नहीं। उन्होंने कहा कि राजद का मतलब अपराध, डकैती और नरसंहार मात्र है। राजद की सरकार में 100 से अधिक नरसंहार हुए थे। इस प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता सुषमा साहू, अमित प्रकाश बबलू और राकेश पोद्दार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : सम्राट का तेजस्वी पर तंज, कहा- 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने के नाम पर कितनी लेंगे जमीन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...