गढ़ी माई स्थान (पश्चिम चंपारण) : सरिस्वा स्थित गढ़ी माई स्थान पर आज यानी 17 मई को सुबह तीन बजे से भक्तों का भीड़ देखने को मिला। भक्त माथा टेक कर पूजा अर्चना किया। अपने मनोकामनाओं को पूरा होने के लिए मां से विनती की। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन किए। यह मंदिर मनोकामना मंदिर के नाम से जाना जाता है। लोगों को कहना है कि बहुत पुराने समय मां प्रत्यक्ष रूप में दिखती थी। गढ़ी माई स्थान पर लोग अपने मन्नत पूरा होने के बाद बकरे की बली भी देते हैं और कबूतर भी उड़ाते हैं।
आपको बता दें कि भक्त सुबह से ही नारियल फोड़कर पूजा अर्चना की। भक्त सत्यनारायण भगवान की कथा को भी सुने और प्रसाद भी बांटे। भक्तों का कहना था कि जब हमलोग का मनोरथ पूरा हो जाता है तो हमलोग सत्यनारायण भगवान की कथा पूजन कराते हैं। वहीं पिपरा दुबे के ग्राम वासियों ने भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया। इस महाप्रसाद के आयोजन में मुख्य रूप से धर्मेंद्र कुमार, पिंटू महतो, उपेंद्र महतो, राज कुमार, जितेंद्र कुमार, रविन्द्र भगत, लाल बाबू ठाकुर, विनय शर्मा, हीरालाल साह और सुरेंद्र मेहता सैकड़ों ग्रामवासी शामिल हुए।
यह भी पढ़े : बेतिया के सिसवा में भीषण आग, 80 घर जलकर खाक
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


