फायर बिग्रेड के मॉक ड्रिल में डेढ़ दर्जन बच्चे बेहोश

Bettiah- संत जेवियर्स विद्यालय, बेतिया में फायर बिग्रेड विभाग के द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान करीबन डेढ़ दर्जन बच्चे बीमार पड़ गये. बतलाया जा रहा है कि मॉक ड्रिल के दौरान इन बच्चों को मैदान में बैठाया गया था, प्राइमरी सेक्शन के बच्चों को अगली कतार में बैठाया गया था. ज्योंही मॉक ड्रिल के दौरान आग से धुंआ निकलने की शुरुआत हुई, बच्चे एक-एक कर बेहोश लगे. यह संख्या एक दो नहीं बल्कि 20 से पार हो गयी. आनन-फानन में इन बच्चों को जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया.

संत जेवियर्स विद्यालय की घटना

कुछ बच्चों को उल्टी और चक्कर की भी शिकायत हुई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से मेडिकल टीम को बुलाया गया. हालांकि इस मामले में विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि जिन जिन बच्चों ने खाना नहीं खाया था, तबीयत उनकी बिगड़ी है. मॉक ड्रिल वाले स्थल से बच्चों के बैठाने की दूरी करीबन आधा किलोमीटर की थी. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है.

पुलिस की जांच में इस बात की सच्चाई सामने आयेगी कि आखिरकार बच्चों को बेहोश होने की वजह क्या है. फिलहाल तो स्कूल प्रबंधन मॉक ड्रिल के धुँए से बच्चों के बीमार पड़ने की खबर को गलत बतला रहे हैं.

रिपोर्ट- ललन वर्मा

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...