नरकटियागंज के 2 चिकित्सकों से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

नरकटियागंज : नरकटियागंज नगर के दो चिकित्सकों से 20 लाख की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहा आरोपी मुकेश जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। वह लगभग चार माह से फरार चल रहा था पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को एसटीएफ की टीम ने उसे साहेबगंज थाना क्षेत्र के आशा पट्टी परसौनी से पकड़ा है।

थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि दो डाक्टरों से दस- दस लाख की रंगदारी मांगने के प्रकरण मे मुकेश फरार चल रहा था। पुलिस ने पिछले दिनों मुकेश के तीन शागिर्दों को पकड़ कर जेल भेजने की कार्रवाई किया था, लेकिन वह फरार हो गया था। बताते चलें कि नरकटियागंज के दो चिकित्सकों से एक ही दिन एक ही नंबर से 10-10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दीया गया था।

नगर के पकड़ी ढाला के पास के चिकित्सक ए रहमान और टीपी वर्मा कालेज रोड निवासी चिकित्सक बीके चौहान ने शिकारपुर थाना में 23 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि 22 फरवरी चिकित्सक ए रहमान के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन कर 10 लाख की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी की रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। वहीं डाक्टर बीके चौहान ने पुलिस को बताया कि 22 तारीख को ही फोन कर उससे भी 10 लाख की रंगदारी मांगी गई।

यह भी पढ़े : प्रशांत ने कहा- विधानसभा में जनसुराज सभी पार्टियों को चटाएगी धूल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...