सुपौल: शराबबंदी के बाद सूखा नशा का प्रचलन चोरी छिपे इलाके में बढ़ने लगी है। यही कारण है कि पुलिस की कार्रवाई में आए दिन प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बरामद हो रही है। ताजा मामला सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा बाजार की है, जहां आज ग्रामीणों ने संदेह होने पर एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस की जांच में युवक के पास से करीब तीन दर्जन छोटा पुड़िया बरामद किया गया।
पुड़िया में स्मैक जैसा प्रतीत होने वाला सामान था। लोगों ने आरोप लगाया कि युवक स्मैक का पुड़िया बेचता है। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस की टीम युवक को पकड़कर अपने साथ लेकर थाना चली गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक के पास से करीब तीन दर्जन छोटा पुड़िया बरामद किया गया है। जिसमे स्मैक जैसा प्रतीत होने वाला सामान था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
मौके पर मौजूद डायल 112 पुलिस के पप्पू कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा उक्त युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। जिसके पास कुछ पुड़िया भी बरामद किया गया है जिसमे स्मैक जैसा दिखने वाला सामान है। फिलहाल इस मामले की जांच में पिपरा पुलिस जुट गई है। पिपरा थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि उक्त युवक के पास से स्मैक बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है, गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
मुजफ्फरपुर में PM के चुनावी सभा को लेकर सभास्थल का निरीक्षण
SMACK SMACK SMACK
SMACK
Highlights


