नवादा में सड़क हादसे में एक की मौत, पांच जख्मी

नवादा. नवादा में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना नवादा के कादिरगंज थाना क्षेत्र के सोनू बीघा गांव के समीप की है, जहां दो ई-रिक्शा और एक कार की टक्कर हो गई। टक्कर में एक ई-रिक्शा के चालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को पावापुरी भेज दिया गया।

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के साहब चौक निवासी जितेंद्र चौहान के रूप में की गई, जबकि घायलों की पहचान सहजपुर निवासी भोला चौहान, जमुई जिला के सौरभ कुमार, हसनपुर गांव निवासी दरोगी महतो और उनका पुत्र निरंजन कुमार तथा खालसा ढिबरी निवासी पुरुषोत्तम कुमार के रूप में की गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई।

चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत...

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले...

Koderma Minor Love Case: कोडरमा में पुलिस पहुंची तो फरार नाबालिग...

Koderma Minor Love Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले के चंदवारा थाना इलाके में देर रात उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ, जब एक नाबालिग लड़की को...

Mannan Mallik Death News: झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक...

Mannan Mallik Death News: धनबाद से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक, तथा झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया है।...