Tuesday, October 28, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Hazaribagh: छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, डुबकी लगाते ही व्रती महिला की मौत

Hazaribagh: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेंगवरी घाट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार की शाम छठव्रती मम्पी कुमारी, पिता बुधन साव, जब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर डुबकी लगा रही थीं, तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।Hazaribagh: डुबकी लगाते ही महिला की मौत घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।...

नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, राज्य में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगल कामना की।नीतीश कुमार ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य सीएम नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की...

विजय सिन्हा ने लखीसराय में दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

लखीसराय. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया नगर परिषद अंतर्गत कॉलेज घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।विजय सिन्हा ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य इसको लेकर विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'लखीसराय विधानसभा अंतर्गत बड़हिया नगर परिषद के कॉलेज घाट पर आज लोक आस्था का महापर्व छठ के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य के समय सूर्यदेव को जल देकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त किया। भक्ति,...

West Champaran में जमीनी विवाद में झड़प में चली गोली, एक घायल

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। घटना बेतिया के शनिचरी चौक के समीप की है जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घायल की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के रामरेखा गांव निवासी मनोज यादव के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि घायल के भाई के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की है और लाठी डंडे से पीट कर उसे जख्मी कर दिया है।

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। मामले में एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान गोली भी चली जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, एक लोडेड पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Munger में बिहार का सबसे बड़ा दीपोत्सव, जलाए जाएंगे इतने लाख दीये

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

West Champaran West Champaran West Champaran

West Champaran

Related Posts

जिला मत्स्य पदाधिकारी पियूष रंजन को निगरानी ने दबोचा, घूस में...

पश्चिम चंपारण: बिहार में इन दिनों निगरानी की टीम लगातार भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है और उन्हें गिरफ्तार भी...

मामले की लीपापोती के लिए महिला दारोगा ले रही थी 12...

पश्चिम चंपारण: बिहार में इन दिनों भ्रष्ट अधिकारी एवं सरकारी कर्मियों के विरुद्ध निगरानी विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। एक बार फिर निगरानी...

मंत्री ने पश्चिम चंपारण में कई योजनाओं का किया उद्घाटन और...

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में सोमवार को पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री रेणु देवी ने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने मछली हाट...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel