गोपालगंज: बड़ी खबर गोपालगंज से है जहां जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। दोनों जख्मी को इलाज लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव की है जहां जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की पीट कर हत्या कर दी वहीं दूसरे पक्ष के भी दो लोग जख्मी हो गए हैं।
दोनों जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव के ही पलटू राम के रूप में की गई जबकि कृष कुमार और शत्रुघ्न कुमार घायल हैं। मामले में लोगों ने बताया कि मृतक का गांव के ही लोगों के साथ एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में था वहीं दूसरी तरफ पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने की भी कोशिश की जा रही थी।
उक्त विवादित जमीन पर केला लगा हुआ था जिसे दूसरे पक्ष के लोगों ने काटना चाहा था तो मृतक ने विरोध किया। इसी बात पर विवाद हुई और मामला हिंसक हो गया जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट कर पलटू राम की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस ने पांच संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। मामले में नगर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, जल्दी ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Araria में ठनका गिरने से मां बेटी समेत तीन की मौत, तीन झुलसे, आधा दर्जन….
गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Land Dispute Land Dispute Land Dispute
Land Dispute
Highlights












