Commercial Advertisment

मुद्रा एक्सचेंज व्यापारी से 3 लाख लूट मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर के डीएसपी विप्लव कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिस्टल के बल पर मुद्रा एक्सचेंज व्यापारी से तीन लाख रुपए की लूट मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जयनगर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया है। 22 नवंबर की संध्या करीब 5:30 बजे जयप्रकाश यादव पिता जुगत लाल यादव पीठवाटोल निवासी अपने पुत्र चंदन कुमार यादव के साथ जयनगर बाजार करते हुए घर जा रहे थे। जयनगर स्टेशन के पश्चिम नेपाली रेलवे स्टेशन के सीढ़ी के पास चार अपराधकर्मी हथियार के बल पर जयप्रकाश यादव एंव उनके पुत्र चंदन कुमार यादव के पास से एक बैग छिन लिया।

डीएसपी का कहना है कि इस घटना के क्रम में अपराधकर्मी के द्वारा चंदन कुमार यादव के पेट में गोली मार दिया गया। साथ ही जयप्रकाश यादव को भी बंदूक के बट से सिर पर मारकर जख्मी कर दिया गया। वर्तमान में दोनों पिता-पुत्र खतरे से बाहर हैं।तकनीकी अनुसंधान तथा सीसीटीवी फुटेज के अधार पर चार अपराधकर्मी का पहचान स्थानीय स्तर पर किया गया है। जिसमें एक अपराधकमी मानिक सिंह (24 वर्ष) पिता विजय कुमार सिंह सेलरा निवासी को गिरफ्तार किया गया है। इसके निशानदेही पर अन्य के विरुद्ध छापेमारी किया गया है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है।

यह भी पढ़े : उत्पाद विभाग ने 400 किलो गांजा पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार

यह भी देखें :

अमर कुमार की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...