पटना : पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से लूटपाट की घटना हुई है। व्यापारी प्रणय कुमार ने बताया कि वो आज अपने अपार्टमेंट से बैंक रुपए और चेक जमा कराने बैंक जा रहे थे। इसी दौरान 90 फिट बायपास के पास एक शख्स आगे से आया और कहने लगा कि आपकी गाड़ी से मोबिल गिर रहा है। गाड़ी साइड कर के प्रणय जब नीचे उतरे तब तक गाड़ी में रखा बैग और सामान लेकर अपराधी भाग निकले।
व्यापारी से लूट –
व्यापारी प्रणय कुमार ने बताया कि बैग में 63,500 रुपए कैश, 1,50,000 लाख का चेक और नगर निगम से संबंधित कुछ दस्तावेज था। जिसे अपराधियों ने गायब कर दिया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान अपराधियों ने गाड़ी और व्यापारी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। व्यापारी ने पत्रकार नगर थाने पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि थाने पर आने के बाद डेढ़ घंटे तक केवल आवेदन लेने में लगाया गया। अब रिसीविंग देने के बाद ये कहा जा रहा है कि कार्रवाई कल होगी। कल थाने पर आइएगा, आज नहीं होगा। व्यापारी से लूट व्यापारी से लूट
यह भी पढ़े : पटना पुलिस ने 2 गिरफ्तार आरोपी के पास से 2 लोडेड पिस्टल किया बरामद
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















