रोहतास : सासाराम जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति सासाराम वार्ड नंबर-24 बड़का शेखपुरा का गोपाल प्रसाद बताया गया। रेल पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। रेल पुलिस का अगली कार्रवाई जारी है।
बताया गया कि सासाराम जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से गोपाल प्रसाद की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सदर अस्पताल सासाराम के चिकित्सक ने बताया कि सासाराम रेल पुलिस ने एक व्यक्ति की शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया था। जहां ट्रेन से उसकी सिर कटने की बात बताई गई है।
यह भी पढ़े : सासाराम में चुनाव कार्य की हुई समीक्षा
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
सलाउद्दीन की रिपोर्ट