Advertisment

नवादा में बंद पड़े CINEMA HALL का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत

नवादा: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक बंद पड़े सिनेमा हॉल का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बीती शाम की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद मृतक का शव मलबा से निकाला। मृतक की पहचान नवादा के मंगल बिगहा निवासी सुनील सिंह के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विगत कई वर्षों से बंद पड़े हिसुआ शहर का सविता चित्र मंदिर में कुछ निर्माण का काम कराया जा रहा था।

इसी दौरान अचानक छज्जा गिर गया जिसके नीचे उक्त व्यक्ति दब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटा कर मृतक का शव बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि मृतक सिनेमा हॉल के मालिक का गाड़ी चालक था। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो कर बुरा हाल है।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- ये Election नहीं आसां, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर, पढ़ें क्या है चुनौती

CINEMA HALL CINEMA HALL CINEMA HALL

CINEMA HALL

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...