Advertisment

Kolebira में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर घायल

Kolebira. कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कोलेबिरा गांगुटोली पथ पर बीती रात पापड़ा घाट के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मनरेगा के एक सहायक अभियंता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना सोमवार शाम की है।

Kolebira में हादसे में एक की मौत

जानकारी के अनुसार, कुंदुरडेगा निवासी बलासियुस जोजो और सिमडेगा निवासी शीतल एक्का सोमवार की शाम खांसीलारी से कोलेबिरा की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही बलासियुस जोजो की मौत हो गई, जबकि शीतल एक्का गंभीर रूप से घायल हो गए।

bhawna 22Scope News

घायल को स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस-प्रशासन की मदद से सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया गया। शीतल एक्का मनरेगा में सहायक अभियंता के पद पर कोलेबिरा में पदस्थापित हैं। प्रखंड प्रमुख और मुखिया कोलेबिरा व डोमटोली ने कहा उनके समुचित इलाज के लिए देर रात तक वे वहीं रुके रहे।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...