Dumri: सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर घायल

Dumri: मधुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के अंतर्गत चैनपुर आयुष्मान आरोग्यम स्वास्थ्य केन्द्र के नजदीक बुधवार की देर रात्रि करीब एक बजे किसी मधुबन से डुमरी की ओर आ रही एक मारूति ओमिनी (जेएच 09ई 0391) सड़क हादसे की शिकार हो गई। इसमें कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Dumri: सड़क हादसे में तीन की मौत

मृतकों की पहचान देवचंद साव (53) पिता स्व. तेजो साव, लक्ष्मणटुण्डा, थानु कुमार (16 वर्ष) पिता स्व. महावीर साव, ग्राम केंदुआडीह एवं घनश्याम साव (38 वर्ष) पिता महादेव साव, ग्राम रंगामाटी के रूप में हुई है। वहीं मारूति चालक केंदुआडीह निवासी पिन्टू कुमार गंभीर रूप से घायल है।

घायल को धनबाद के अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर रात्रि में ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया। इस बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने गुरुवार को शवों को पोस्टमार्टम के गिरिडीह भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...