Police Station से कुछ ही दूरी पर अंधाधुंध फायरिंग, 1 व्यक्ति जख्मी

जहानाबाद: जहानाबाद काको प्रखंड कार्यालय के समीप उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि भेलावर ओपी क्षेत्र के निसरपुरा गांव निवासी राजकुमार साव शनिवार को काको प्रखंड में जमीन संबंधी काम करने के लिए गए थे तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

फायरिंग में राजकुमार साहू के हाथ में एक गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय थाना की पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काको में भर्ती कराया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह ब्लॉक से निकला कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग दी। मैं जान बचाकर एक दुकान में जाकर छिप गया जिससे मेरी जान बच गई।

उन्होंने बताया कि मेरे गांव में ही कुछ लोगों से चार बीघा जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद की वजह से उन लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। लेकिन जिस तरह से महज थाना से 100 गज की दूरी पर गोलीबारी की घटना हुई है इससे लगता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद है। जिसके कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें-  हम Minister हैं, बोलना नहीं चाहिए लेकिन…, मंत्री मदन सहनी ने केंद्रीय मंत्री के सामने…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Police Station Police Station Police Station

Police Station

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img