अमरा तालाब में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

सासाराम : सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम विनोद साव था। वह दशरथ साव का पुत्र था। बताया जाता है कि उसके घर के पास ही अज्ञात अपराधियों ने उसके कनपटी में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

परिजन का कहना है कि विनोद का किसी से किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। लेकिन किसी अज्ञात अपराधी ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। बता दे की गोली लगने से विनोद साव गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे डिहरी के जमुहार स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की पुलिस जांच में लग गई है।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: