गोपालगंज : एक क्विंटल गांजा बरामद – गोपालगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक नागालैंड नंबर के कंटेनर से एक क्विंटल 320 ग्राम गांजा (पादक पदार्थ) बरामद किया है। वहीं पुलिस ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। कुचायकोट और गोपालपुर पुलिस ने यह करवाई कुचायकोट के एन एच27 सासामुसा के समीप किया है। गिरफ्तार गांजा तस्कर श्याम प्रसाद उत्तराखंड के नैनीताल का रहने वाला है। वहीं बिहू राम आसाम के गोहाटी का रहने वाला है। बरामद गांजा की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।
एक क्विंटल गांजा बरामद
कुचायकोट थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी साक्षी राय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नागालैंड नंबर के कंटेनर से चाय पत्ती के आड़ में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर गोपालपुर पुलिस और कुचायकोट पुलिस ने संयुक्त रूप से आने जाने वाली सभी गाड़ियों की संघन तलाशी शरू कर दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक नागालैंड नंबर के कंटेनर से चाय की पत्ती में छुपा कर रखे गए एक क्विंटल 320 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार दोनों गांजा तस्करो से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मिड डे मील खाने से 17 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, डीपीओ ने प्रधानाध्यापक की जमकर लगाई क्लास
प्रेम प्रसंग में पत्नी ने कराई प्रेमी से पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Highlights


