प्रेम प्रसंग में पत्नी ने कराई प्रेमी से पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवादा : नवादा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चांडीपुर गांव में छह सितंबर की संध्या बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों द्वारा चांडीपुर निवासी रामप्रवेश सिंह के पुत्र 28 फरवरी गौतम कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लगभग दो सप्ताह बाद हत्या में संलिप्त दोनों आरोपी सहित मृतक गौतम की पत्नी और हत्यारा की प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बता दें कि उक्त शाम दोनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर सड़क किनारे अरविंद सिंह के निर्माणधीन मकान में फ्लिपकार्ट का ऑफिस खोलने के लिए किराये पर लेने आए थे। मकान मालिक के नहीं रहने के कारण मृतक द्वारा मकान दिखाया जा रहा था। इस दौरान ही किरायेदार बनकर आए पत्नी की कथित प्रेमी सहित एक और आरोपी द्वारा गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या बाद दोनो आरोपी बाइक से फरार हो गए थे। हत्या के बाद मृतक के पिता रामप्रवेश सिंह के द्वारा गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध जमीन विवाद को लेकर हत्या किए जाने की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई थी। लेकिन दर्ज प्राथमिकी के इतर भी सुराग रहने की संभावना पुलिस व आम लोग भी लगा रहे थे। जिसे पुलिस कप्तान के नेतृत्व में एसडीपीओ महेश चौधरी थाना अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा डीआईयू द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पर्दाफाश कर दिया गया।

मामले में अरवल जिला के लोरी निवासी श्याम किशोर शर्मा के पुत्र मनीष कुमार और उसी गांव के नंदकिशोर कुमार के पुत्र प्रवीण कुमार तथा मृतक की पत्नी और मनीष कुमार की कथित प्रेमिका मिकी कुमारी की गिरफ्तारी और हत्या किए जाने की बात स्वीकार करने के बाद हो गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्ठा एक जिंदा कारतूस, तीन एंड्रॉयड फोन, दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

दूर की बहन से मनीष का था अवैध संबंध

पकरीवर्मा एसडीपीओ महेश चौधरी, थाना अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि मृतक गौतम की पत्नी मिकी कुमारी और लोरी गांव निवासी मनीष कुमार दूर के भाई बहन है। लेकिन दोनों में पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। दोनों में मिलना जुलना और मोबाइल पर प्रायः बात होते रहता था। जिसका विरोध मृतक गौतम द्वारा किया जाता था। इसी बाधा को दूर करने के लिए और मिलने जुलने था बात करने में बाधा बन रहे पति को सदा के लिए रास्ता से हटाने के लिए महिला की कथित प्रेमी द्वारा पति की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार 2016 में मृतक गौतम की शादी मिकी कुमारी से हुई थी लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...