जो सनातनी नहीं वह अधर्मी है – जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

छपरा : सनातन धर्म पर हो रहे हैं हमले के बारे में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। सिग्रीवाल कहा कि भारत में जो सनातनी नहीं वह अधर्मी है। उन्होंने कहा कि अधर्मी कभी धर्म की बात नहीं कर सकता ना अपने परिवार के लिए ना समाज के लिए ना देश के लिए।

इसके पूर्व महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से जब इंडिया और भारत को लेकर जो विवाद चल रहा है। उसे पर उन्होंने कहा कि कोई विवाद नहीं है जी-20 के माध्यम से आज हमारा देश सभी देश के बीच में अपनी एक अमित छाप छोड़ रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब भारतवासियों के लिए गर्व की बात है कि आज भारत मुकुट बनकर बैठा हुआ है।

विश्व के सभी देशों के राष्ट्र अध्य्क्ष आज मोदी के अगुवाई में दिल्ली में जुटे हुए हैं। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि आज हमारा देश सिरमौर बना हुआ है इससे भारत के लोगों का सीना और चौड़ा हुआ है और भारत विश्व गुरु बने की राह में आगे बढ़ रहा है। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एक कार्यक्रम के संबंध में यहां पहुंचे थे।

पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jamshedpur Truck Accident: जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा टला! ट्रक चालक...

Jamshedpur Truck Accident: शुक्रवार को टाटानगर के खासमहल इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह...

रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान में रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब के...

बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री को...

सासाराम : चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से बिजली...