ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़

रांची: बोकारो का युवक रांची में चला रहा था ऑनलाइन सट्टा, 8 गिरफ्तार गिरोह में थे सात युवक, सबको देता था 30-30 हजार रुपए सैलरी राजधानी में एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

पुलिस ने बरियातू में छापेमारी कर सरगना सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी बोकारो और पतरातू के हैं। बोकारो के बेरमो में सीसीएल क्वार्टर में रहने वाला दीपक टंडन गिरोह का सरगना है, जो चार महीने से बरियातू स्थित ईशा अपार्टमेंट व जय जगरनाथ अपार्टमेंट में ऑनलाइन सट्टा चला रहा था।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को बताया कि सट्टेबाजी के खेल में पतरातू का शुभम कुमार दीपक को मदद करता था। दोनों ने मिलकर छह और लोगों को गिरोह में भर्ती किया, जिसे वह प्रतिमाह 30-30 हजार रुपए सैलरी देता था। उसके रहने और खाने की व्यवस्था भी करता था।

गिरोह के सदस्य ऑनलाइन सट्टा खेलाकर प्रति सप्ताह सरगना को 10 से 15 लाख रुपए देता था। दोनों अपार्टमेंट में छापेमारी के दौरान चार लैपटॉप, 26 मोबाइल, 12 पासबुक, 50 चेकबुक और 15 सिम कार्ड मिले हैं। पासबुक और चेकबुक से अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...