चिराग फायर- निशाने पर सियासी महंत
Patna–चिराग फायर- निशाने पर सियासी महंत- 12 जनपथ बंगला खाली कराये जाने से नाराज चिराग पासवान फिल्म ने फिल्म पुष्पा का डायलॉग दोहरते हुए अपना आक्रामक तेवर दिखाया है.
फिल्म पुष्पा के फेमस डायलॉग ‘न झुकूंगा,ना ही टूटूंगा’ के सहारे चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार और अपने चाचा पशुपति पारस को खुली चुनौती दे दी है.
चिराग पासवान ने कहा है कि ना मैं झुकूंगा,ना ही टूटूंगा.
बैगर किसी लाग लपेट को चिराग पासवान यह स्पष्ट कर दिया कि यह डायलॉग नीतीश कुमार के लिए है.
जबकि अपने चाचा पशुपति पारस को झूठ बोलने वाला नेता करार दिया और कहा कि वे अकेले लड़ रहे हैं और अकेले लड़ेंगे.
यह डायलॉग उनके जीवन का सत्य है.
बंगले से निकाल कर लोगों के दिलों से नहीं निकाला जा सकता
अब तक अपने कोर वोटर से दूर होते जा रहे चिराग ने पहली बार अपने अपमान को दलित पिछड़ों के अपमान से जोड़ा, कहा कि जो लोग यह समझ रहे थे कि इस ईट-सीमेंट से बने बंगले के बाहर निकाल कर उसे विचलित कर देगें उन्हे निराशा हाथ लगेगी. हम तो लोगों को दिलों में बसते हैं, बंगले से बाहर निकाल हमें लोगों के दिलों से नहीं निकाला जा सकता.
Pushpa the Rising का क्या हश्र
अब देखना यह होगा कि फिल्म पुष्पा की तरह Pushpa the Rising होता है या बिहार की सियासी तस्वीर में कोई बड़ा उलटफेर.
फिलहाल तो चिराग अपने डायलॉग ‘अकेले लड़ रहे हैं और अकेले लड़ेंगे’ को चरितार्थ करते हुए सियासी महारथियों से अकले ही मुकाबला करते नजर आ रहे हैं.
वैसे बिहार की राजनीति में चिराग अकेले नहीं है, अपने आप को ‘सन ऑफ मल्लाह’ का दावा करने वाले मुकेश सहनी का भी यही हाल है, दोनों की राजनीति फिलवक्त अपने सियासी अस्तित्व को बचाने की नजर आ रही है.
दलित-पिछड़ों और आदिवासियों के साथ भेदभाव कर रही है टाटा कंपनी- दलित कर्मचारी संघ

















