चिराग और पशुपति दोनों दावेदार, किसके भगवान हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

चिराग और पशुपति दोनों दावेदार, किसके भगवान हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Patna– चिराग और पशुपति दोनों दावेदार, किसके भगवान हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- पिछले दिनों चिराग पासवान

ने अपने चाचा और केन्द्रीय मंत्री पशुपतिनाथ पारस पर तंज कसते हुए कहा था कि

इतनी जल्दी-जल्दी भगवान बदलना ठीक नहीं.

अब इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पशुपतिनाथ ने कहा है कि हाजीपुर की सभा में

मैनें सिर्फ इतना ही कहा था कि मैंने भगवान को नहीं देखा, लेकिन जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र काम कर रहे हैं,

वह किसी भगवान से कम नहीं है, लेकिन चिराग इस भगवान को कैद करने की जुगत बिठाते रहते हैं.

भगवान को कैद करना चाहते है चिराग

पशुपतिनाथ ने चिराग पर एक बार फिर से तंज कसते हुए कहा कि चिराग बिहार में विपक्ष की

भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं, लोकतंत्र में विपक्ष की भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है.

चिराग ने राज्यभवन तक मार्च निकाला, लाठीचार्ज हुआ, लेकिन कोई गोली क्यों मारेगा,

इस प्रकार की बयानहबाजी तो ठीक नहीं है.

बता दें कि चिराग पासवान ने हाल ही में कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमें गोली मरवा सकते हैं.

दरअसल पिछले दिनों चिराग पासवान के बिहार के ज्वलंत मुद्दों को लेकर राज्यपाल भवन तक मार्च निकाला था,

तब पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था और चिराग को हिरासत में लेकर पुलिस

अपने साथ राज्यपाल भवन ले गयी थी.

उसके बाद चिराग पासवान ने राज्यपाल से मिल कर अपना मांग पत्र सौंपा था.

Vaishali Boat Accident: वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

 बिहार के वैशाली के राघोपुर में जर्जर नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...