ऑपरेशन मुस्कान : गया पुलिस ने अबतक एक करोड़ के मोबाइल किया बरामद

गया : गया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अबतक एक करोड़ रुपए मूल्य से अधिक के मोबाइल की बरामदगी की है। अबतक कुल 502 मोबाइल फोन की बरामदगी की गई है। यह मोबाइल फोन चोरी हो गए थे या फिर गुम हो गए थे। इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि आज 15 मोबाइल को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामी को सोपा गया है। वर्ष 2023 में 371 मोबाइल की बरामदगी की गई थी।

वहीं, एक जनवरी 24 से लेकर 10 जून तक 116 मोबाइल की बरामदगी की गई और आज 15 लोगों के बीच चोरी या गुम हुए मोबाइल का वितरण किया गया है। इस तरह कुल 502 मोबाइल को बरामद किया गया है। वहीं, इसका मूल्य एक करोड़ 40 हजार रुपए आंका गया है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की विशेष टीम के द्वारा मोबाइल बरामदगी का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : Gaya के APR में हुआ फिल्म गंजवा-2 का प्रीमियम शो

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img