Gaya के APR में हुआ फिल्म गंजवा-2 का प्रीमियम शो

गया : गया के एपीआर में फिल्म गंजवा-2 का प्रीमियर शो हुआ। प्रीमियर शो में गंजवा 2 ने गजब का धमाल मचाया। पहले ही दिन फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी। इसके लिए तेज टावर के डायरेक्टर व फिल्म के प्रोड्यूसर विकास कुमार शाह को जबरदस्त बधाइयां मिल रही है। वहीं, तेज टावर के देखरेख में बनाई गई गंजवा-2 फिल्म की काफी सराहना हो रही है। यही नहीं गंजवा-2 के बाद जिला लखीसराय फिल्म की तैयारी है। जिला लखीसराय फिल्म जल्द ही पर्दे पर होगी।

इस संबंध में विकास तेज टावर के डायरेक्टर विकास कुमार शाह ने कहा कि आज रिलीज फिल्म गंजवा-2 का प्रीमियर शो एपीआर में हुआ है। यह फिल्म काफी सफल हो रही है। काफी चर्चा का विषय बनी है। गंजवा-2 एक तरह से नया प्रयोग है, लेकिन काफी धमाल मचा रही है। इस फिल्म के कैरेक्टर लोगों को काफी प्रभावित कर रहे हैं। तेज टावर के माध्यम से मौका नए और पुराने कैरेक्टर को दिया गया। इस तरह से लग रहा है कि हमने एक एंपायर खड़ा कर दिया है। इसके बाद एक और फिल्म जिला लखीसराय भी आएगी। इसमें नए कैरेक्टर को काम देने की कोशिश हुई है। यह फिल्म भी खूब लोगों को भाएगी। वहीं और भी कुछ फिल्में आ रही है।

विकास कुमार शाह ने कहा कि गंजवा-2 जिस तरह से सफल हुई है, उससे हम लोगों में काफी उत्साह है। दिल्ली की मॉडल अंकिता इस फिल्म को देखने आई है। उनकी भी तमन्ना है कि जिस तरह से ऐसी प्रभावित करने वाली फिल्में बन रही है। यदि उन्हें भी दमदार रोल मिले तो उसमें काम करेगी। गंजवा-2 के एपीआर में प्रीमियर शो के मौके पर तेज टावर के डायरेक्टर व फिल्म के प्रोड्यूसर विकास कुमार शाह के अलावे प्रीति शाह, प्रमोद लडडू भंडार के प्रमोद कुमार भदानी, मनीष सिंह, प्रशांत कुमार, गुलशन कुमार सिंह राजपूत, मोना डेंजर, फिल्म के को डायरेक्टर मेहंदी हसन और नित्या कुमारी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मामूली विवाद में बाइक सवार युवकों ने दंपति व पुत्र को पीटा, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...